Click now

बांकेगंज।।रामकथा के प्रथम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

रामकथा के प्रथम  दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

श्री न्यूज़ 24
आलोक कुमार वर्मा

लखीमपुर खीरी

बांकेगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत वजीरनगर के ग्राम महाराजनगर में आयोजित सात दिवसीय राम कथा के प्रथम दिन शनिवार को कथा सुनने के लिए लोंगो का हुजूम उमड़ा। इस अवसर पर कथा वाचक श्री मोहिनी (शास्त्री) ने राम कथा का महत्व बताते हुए कथा को सुनकर जीवन में उतारने और उस पर अमल करने की बात कही।उन्होंने  राजा परीछित की जीवनी और सात वारों का महत्व बताते हुए कहा की राजा को भी सातवे  दिन जीवन समाप्त होने का श्राप मिला था।उन्होंने रामायण का वर्णन करते हुए। कहा कि वर्तमान परपेच्छय में रावणो की बजाए राम की जरुरत हैं। क्योंकि राम ने धर्म की नीति अपनाई थी। उन्होंने कहा कि जो धर्म के मार्ग पर चलता हैं। भगवान स्वयं उसकी मदद करते हैं।साधबी मोहिनी  (शास्त्री) धर्म के मर्म पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि धर्म कभी आतंक फैलाने का संदेश नही देता बल्कि आतंकवाद से बचाता है। कार्यक्रम के आयोजक समिति के पदाधिकारियो ने आये हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। वही भगतों को प्रसाद का वितरण किया गया।कथा में यजमान के रूप में श्री ओमप्रकाश वर्मा  व् उनकी पत्नी  ने भाग लिया।इस अवसर पर। आलोक कुमार ,देवेंद्र कुमार वर्मा,ओमप्रकाश वर्मा,धर्मेद्र वर्मा,सहित बड़ी संख्या ग्राम वाशी व श्रद्धालु धर्मप्रेमी मौजूद रहे।

No comments