शहर में भटककर पहुंचा बारहसिंगा, मची अफरा-तफरी

श्री न्यूज 24
विमलेश कुमार चौधरी
लखीमपुर(खीरी)
जंगल से भटककर गांव से होते हुए शहर के अंदर अचानक एक बारहसिंघा पहुंच गया। बारहसिंघा को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं कई लोग बारहसिंगा को कैमरे में कैद करने लगे। शोर-गुल से परेशान बारहसिंघा रोड पर दौड़ने लगा खुद को बचाने के लिए वह नगर के एक शोरूम में जा घुसा
इसी दौरान दुधवा के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को सूचना दी गई, टीम जाल लेकर उसे पकड़ने के लिये पहुंची कई बार जाल बारहसिंघा के ऊपर फेंका गया, लेकिन वह नहीं पकड़ में आया।घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम बारहसिंघा को काबू कर पाई। इसके बाद उसे दुधवा के जंगलों में छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम ने बताया कि लोगों को ऐसी स्थित में धैर्य रखते हुए जानवरों को परेशान नहीं करना चाहिए।

Post a Comment