आठवीं बटालियन एनडीआरएफ परिसर में किया गया विशाल वृक्षारोपण

श्री न्यूज़ 24
कपिल शर्मा
ग़ाज़ियाबाद
कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ परिसर में 'वृक्षारोपण महाकुंभ' कार्यक्रम के तहत विशाल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया I बटालियन के मीडिया प्रभारी वसंत पावडे ने बताया कि विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार 2000 पौधे लगाए गए I NDRF परिसर में इस वर्ष अभी तक 3200 पौधे लगाए जा चुके हैं I
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री अनिल अग्रवाल जी थे। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर श्री देवेश चतुर्वेदी, सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, श्री अजय शंकर पांडे, जिलाधिकारी, राजीव रंजन, सीडीओ, श्रीमती दीक्षा भंडारी, डीएफओ, रमा त्यागी, पूनम शर्मा, विनीता त्यागी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी, रेडीकॉन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य व लगभग 50 बच्चे एवं एनडीआरएफ के पदाधिकारी व जवान उपस्थित रहे I
बटालियन कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि आठवीं बटालियन एनडीआरएफ हमेशा पर्यावरण के संरक्षण के लिए तत्पर रहती है I जलवायु परिवर्तन के कारन आपदाओं में बढ़ोतरी हो रही है I हम अपने जन जागरण कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए भी आम लोगों को भी जागरूक करते हैं I
इस कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद श्री अनिल अग्रवाल, जिलाधिकारी एवं मुख्य सचिव महोदय ने भी पर्यावरण के प्रति अपने विचार रखें I सांसद महोदय ने बताया कि आठवीं बटालियन एनडीआरएफ आपदा प्रबंधन में बहुत अच्छा कार्य करती है तथा पर्यावरण के प्रति भी जागरूक रहती है I

Post a Comment