भारतीय व नेपाल के जाली नोट बनाते मशीन संग चार युवको को नेपाल पुलिस ने पकड़ा

श्री न्यूज़ 24
डीपी मिश्रा
पलियाकलां-खीरी
जिले के गौरीफंटा सीमा से सटे नेपाल के जिला कैलाली मुख्यालय नगर धनगढ़ी नेपाल में भारतीय व नेपाली जाली नोट बनाते समय नेपाल पुलिस ने चार लोगों को भारी मात्रा में जाली भारतीय व नेपाली नोटों व नोट बनाने वाली मशीन के साथगिरफ्तार किया है।
नेपाल धनगढ़ी कैलाली के पुलिस कप्तान श्री सुदीप गिरी ने आज मीडिया के सामने इस खबर को सार्वजनिक किया है।
धनगढ़ी पुलिस कप्तान सुदीप गिरी के अनुसार धनगढ़ी के नैना देवी मंदिर पास के विभिन्न स्थानों से नेपाल पुलिस ने चार लोगों को जिनमें खगेन्द्र बम(25)भोज बहादुर बम(22),पल्लवराज भट्ट(24),निवासी धनगढ़ी कैलाली व गोकुल खड़का(25)निवासी महोत्तरी नेपाल को गिरफ्तार किया है जिनके पास से भारतीय 500 के 86 नोट व नेपाली 1000 के 68 नोट तथा नेपाली 500 के 98 नोट बरामद किये गये हैं।
इनके पास से जो सामान बरामद हुआ है वह इस प्रकार है एक डायरी, एक कैंची, एक स्केल, एक एफएम रेडियो, एक स्टाम्प पैड, 220 सादा सफेद पेपर, एक प्रिन्टर। इससे पहले लगभग बीस दिन पहले भी नेपाल पुलिस ने जाली भारतीय नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनमे दो भरतीय श्रवण कुमार सिंह व गुरजीत सिंह जो कि लखीमपुर खीरी के निवासी थे व एक नेपाली खुराम डगौरा शामिल था।

Post a Comment