Click now

पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा थाना कोतवाली सदर का निरीक्षण किया गया

पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा थाना कोतवाली सदर का निरीक्षण किया गया

श्री न्यूज़ 24
सोम कटियार

लखीमपुर

पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा थाना कोतवाली सदर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, मेस,बैरक आदि का निरीक्षण करते हुए परिसर को साफ व स्वच्छ रखने तथा कार्यालय के अभिलेखों के बेहतर व व्यवस्थित रखरखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाने पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल/वाहनों के संबंध में निर्णयोपरांत विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने तथा थाने पर आने वाले पीड़ित/शिकायतकर्ता की शत प्रतिशत सुनवाई करते हुए प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।साथ ही आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

No comments