Click now

अलीगढ़ काण्ड के विरोध में कैंडिल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

अलीगढ़ काण्ड के विरोध में कैंडिल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

स्टेशन चौराहा पर पुलिस चौकी के  सामने मूर्ति के पास मोमबत्ती जलाकर श्रदांजलि आर्पित की

श्री न्यूज़ 24
डीपी मिश्र(ब्यूरो)

पलिया कलां-खीरी

अलीगढ के टप्पल मे ढाई वर्षीय बालिका ट्वीकंल शर्मा के साथ हुई ह्रदय विदारक घटना के विरोध मे आज  शाम सात बजे शेर सिहं चौराहे से मेला रोड होते हुये पुलिस चौकी तक मौन कैडिल मार्च  श्री श्रीकुल परिवार संस्थान, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व ब्राम्हण नव चेतना मंच के संयुक्त नेतृत्व मे विशाल कैडिल मार्च निकालकर स्टेशन चौराहा स्थित रामचरन शाह की प्रतिमा के पास कैडिल जलाकर विरोध प्रकट कर उस मासूम बच्ची की आत्मा की शांति व परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।इस अवसर पर श्री श्रीकुल परिवार संस्थान के अध्यक्ष शान्ति स्वरूप शुक्ला, कुल उपासक गोविन्द माधव मिश्र, बाह्मण नव चेतना मंच के महामंत्री  विश्वकांत त्रिपाठी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ब्लाक पलिया के ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट सुनील शुक्ला, मंत्री सक्षम शुक्ला, निरंकार बरनवाल, पंडित गोविंद माधव , श्री राम वर्मा,सोमेश माधव मिश्र,विनय शुक्ला, उमाशंकर मिश्र, छोटू मिश्रा, नैमिश गुप्ता, रमन पांडे सहित दर्जनो प्रबुद्ध व्यक्ति व गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments