Click now

अतिक्रमण हटाओ अभियान की गाज गरीबों पर गिरी, छीन गई रोजी-रोटी

अतिक्रमण  हटाओ  अभियान की गाज गरीबों पर गिरी, छीन गई रोजी-रोटी

श्री न्यूज़ 24
डीपी मिश्रा

पलिया कलां खीरी

योगी सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित कई गरीब तबके के लोग हुए बेघर अब सबसे बड़ा सवाल यह है की कहां से लाकर खिलाएंगे अपने बच्चे को या कैसे आगे बनेगा बच्चों का भविष्य  इन सब को देखते हुए नगर वासियों  व गरीब परिवारों में खासा रोष पलिया के अधिकारियों ने चलाया गरीब और नीचे तबके के लोगों पर प्रशासन का चाबुक और किया बेघर अधिकारियों से जानकारी लेने पर पता चला कि नगर में पूर्ण तरीके से गरीबों की दुकानों को तोड़ कर हटाया जाना वहीं कहीं ना कहीं लोगों को भूखमरी के कगार व बाहर प्लान करने पर मजबूर कर दिया हैं, वही कुछ व्यापारियों का कहना है कि अगर रोड से हमारी दुकानें हटा दी गई तो हम आत्महत्या कर लेंगे हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं, हम कहां से उनका पालन-पोषण लेकिन यही सब चीजें अधिकारियों को नहीं दिखाई दे रहा है उनको तो बस अपनी शान में किसी ने अगर गुस्ताखी कर दी तो उसको हटाने व फेकने में देर नहीं लगेगी यह संदेश गरीबों व नीचे तबके के लोगों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है क्या अतिक्रमण गरीब व नीचे तबके के लोगों पर ही लागू होती है और जहां पर अतिक्रमण ज्यादातर है वहां पर आखिर क्यों नहीं कार्रवाई की जा रही है यह सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर गरीब आदमी पर ही क्यों प्रशासन का डंडा चलाया जाता है लेकिन वही नगर वासियों का कहना है कि हम पर तो डंडा चलाया जा रहा है क्या अधिकारियों पर भी इस तरीके की गाज गिर सकती है  जो कि सबसे बड़ा सवाल है कि क्या अधिकारी अतिक्रमण की जद में नहीं आते हैं रोडो पर अतिक्रमण में बना पलिया पुलिस चौकी सीओ ऑफिस और कई अन्य सरकारी आवास भी अतिक्रमण में आ रहे हैं जो रोडो के निर्माण में भी सबसे बड़ी दिक्कत बनकर सामने आ रहे हैं क्या उन पर भी कार्रवाई होगी लेकिन इन सब को दरकिनार करते हुए पलिया की एसडीएम पूजा यादव ने एक तरफा गरीबों पर रोड ऊपर गुजर बसर कर रहे लोगों को जड़ से उखाड़ कर रोड पर फेंक दिया गया है

No comments