Click now

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में किया गया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में किया गया वृक्षारोपण

श्री न्यूज़ 24
कपिल शर्मा

गाज़ियाबाद

कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बटालियन कमांडेंट पीके श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारी एवं जवानों द्वारा वृक्षारोपण किया गया । वाहिनी कैंपस में छायादार एवं फलदार 500 से अधिक पौधे लगाए, जिसमें मुख्य रूप से नीम, पीपल, बरगद, जामुन, अमरुद एवं आम के पौधे लगाए गए ।बटालियन के मीडिया प्रभारी वसंत पावडे ने बताया कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में गाजियाबाद के विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरण प्रेमी संगठनों द्वारा आठवीं बटालियन एनडीआरएफ के कैंपस में लगभग 100 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए ।
इस अवसर पर पीके श्रीवास्तव, कमांडेंट ने बताया कि आठवीं बटालियन एनडीआरएफ हमेशा पर्यावरण के संरक्षण के लिए तत्पर रहती है और प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण किया जाता है एवं लगाए गए पौधों की विशेष रूप से देखभाल की जाती है । ग्लोबल वार्मिंग का खतरा एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह सके I आगामी मानसून के दौरान भी बटालियन द्वारा बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा । यह शहर का एकमात्र केंपस है जिसमें 75% से भी ज्यादा हरितक्षेत्र है।

No comments