ऑपरेशन मुस्कान के तहत योगेंद्र को पुलिस ने मिलाया परिवार से

श्री न्यूज़ 24
रोहित शुक्ल
लखीमपुर-खीरी
योगेन्द्र कुमार पुत्र रामनरेश (12 वर्ष) नि0 ग्राम काजरकोरी थाना हैदराबाद जनपद खीरी जो कि दिनांक 30 मई को घर से कहीं चला गया था जिसके सम्बन्ध में थाना हैदराबाद पर गुमशुदगी पंजीकृत की गई थी। पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बच्चे को शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के अनुपालन में "ऑपरेशन मुस्कान" के अंतर्गत थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा विभिन्न संचार माध्यमों, तकनीकी संसाधनों व इस संबंध में की गई पूछताछ के विश्लेषण की सहायता से 04 जून को गुमशुदा योगेन्द्र कुमार उपरोक्त को ग्राम घरथनिया से सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे को पुनः पाकर उसके परिजनों के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आयी।

Post a Comment