Click now

लूट की घटना का सफलतापूर्वक हुआ अनावरण, 02 शातिर लूटेरे गिरफ्तार

श्री न्यूज़ 24
रोहित शुक्ल

लखीमपुर-खीरी

कस्बा निघासन स्थित शाक्य गैस एजेन्सी पर मोटरसाइकिल सवार 02 नकाबपोश लुुटेरों द्वारा गैस की पर्ची लेने के बहाने गोदाम प्रभारी के आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 132372/-रू0 छीनकर भाग जाने की घटना जिसके सम्बन्ध में थाना निघासन पर लूट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना के सफल व शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया खीरी द्वारा निर्देशित किया गया था।जिसके अनुपालन में थाना निघासन पुलिस द्वारा घटना के संबंध में की गई गहन जांच-ड़ताल,पूछताछ व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर  दिनांक 04.06.19 को दो अभियुक्तों:- 1.लक्ष्मण पासी पुत्र चुन्नीलाल 2. श्याम सिंह उर्फ शेरा सिंह पुत्र फूलचन्द्र को ग्राम सहतेपुरवा मोड सिंगाही से गिरफ्तार कर लूट का 66715 रू0 व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया। अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है अभियुक्त शेरा सिंह पर पहले भी लूट ठगी आदि के अभियोग पंजीकृत है।

बरामदगी
1- 66715 रु नकद।
2- एक अदद मोटरसाइकिल।

No comments