एंड्रॉयड मोबाइल फोन एप के माध्यम से एंबुलेंस पर रखी जाएगी प्रशासन की कड़ी नजर

श्री न्यूज 24
प्रांशु वर्मा
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के अन्तर्गत शासन ने 108, 102 एवं एएलएस एंबुलेंस पर नजर रखने के लिए मोबाइल ऐप सेवा शुरू की है। इससे एंबुलेंस के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। इसके लिए गुरुवार को सीएमओ ने एंबुलेंस चालकों को एंड्रॉयड फोन और बायोमैट्रिक सेट दिए हैं।
जिले में 108 की 28, 102 की 46 एवं एएलएस की चार एंबुलेंस संचालित हैं। एंबुलेंस की लोकेशन जानने के लिए शासन ने मोबाइल ऐप शुरू किया है। एंबुलेंस सेवा प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से एंबुलेंस की लोकेशन जानी जा सकेगी। एंबुलेंस के लिए फोन करने वाला भी एंबुलेंस कहां है और कितनी देर में आएगी, इसकी जानकारी कर सकेगा। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने गुरुवार को एंबुलेंस स्टाफ को एंड्रायड फोन और बायोमैट्रिक सेट दिए। एसीएमओ डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि चालक अपनी एंबुलेंस में ही बायोमैट्रिक के माध्यम से लखनऊ में उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। इस दौरान एंबुलेंस सेवा के क्षेत्रीय प्रबंधक विनीत सिंह के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment