उत्तर प्रदेश के जिला खीरी के रोहित ने कृष्ण से रचाई शादी, सोमवार को वृंदावन के लिए होगी विदाई

श्री न्यूज 24
प्रांशु वर्मा
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी में अनोखा मामला सामने आया है। शहर के मोहल्ला बहादुरनगर के रोहित ने भगवान कृष्ण की भक्ति में अक्षय तृतीया के दिन श्री कृष्ण की मूर्ति से विवाह रचा लिया था। गुरुवार की रात मंदिर पर आशीर्वाद समारोह होगा।
साथ ही रोहिणी की सोमवार को वृंदावन के लिए विदाई होगी। बिजली विभाग में कर्मचारी रामपाल कश्यप का 26 वर्षीय पुत्र रोहित कृष्ण भक्ति में लीन रहता है।
उसने अपना नाम रोहिणी रख लिया। इसके बाद उसने भगवान श्रीकृष्ण से शादी रचाने का निर्णय लिया। परिवार वालों ने भी उसका साथ दिया। अक्षय तृतीया के दिन शहर के मिठाईलाल मंदिर में विवाह संपन्न हो गया।
रोहित ने महिला की तरह पूरा श्रृंगार किया और महिला की तरह ही कपड़े पहने। पश्चात भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति से ब्याह कर लिया। इस दौरान।
रोहित के सगे ताऊ बृजकिशोर और ताई विंदेश्वरी देवी ने रोहिणी का कन्यादान किया। सुहाग भाभी ने भरा और विवाह की रस्म गौरव गुप्ता ने भाई बनकर पूरी की। आज यानी गुरुवार की रात मेड़ई लाल मंदिर में ही आशीर्वाद समारोह होगा, जिसमें मोहल्ले और परिवार के लोग जुटेंगे।

Post a Comment