Click now

लगुचा में विवाद, तीन पर देशद्रोह का मुकदमा

लगुचा में विवाद, तीन पर देशद्रोह का मुकदमा
Treason or not Treason

श्री न्यूज 24 
प्रांशु वर्मा

लखीमपुर खीरी

खीरी थाना क्षेत्र के गांव लगुचा में दो पक्षों के बीच चुनावी बहस को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे के घरों पर दुश्मन देश के झंडे लगे होने और उसी के पक्ष में नारेबाजी करके सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
लगुचा गांव निवासी जय प्रकाश शुक्ला ने थाना खीरी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव में रहने वाले खोजे अली, मुबारक और आशिफ अली के घरों में दुश्मन देश के झंडे लगे हैं। गांव के लोग उनके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है। वह लोग दुश्मन देश के पक्ष में नारेबाजी कर रहे हैं। इससे गांव में सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ देशद्रोह, सांप्रदायिक विवाद उत्पन्न करने और अमादा फसाद होने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि मौके की जांच में इन लोगों के घरों पर धार्मिक झंडे मिले हैं न कि दुश्मन देश के। नारेबाजी करने की भी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल तीनों को थाने लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ हो रही है।कांग्रेस और भाजपा को वोट देने की बात पर हुई तकरार
खीरी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वादी जय प्रकाश शुक्ला के परिवार में मुंडन की दावत थी। इसी बीच गांव निवासी खोजे अली और मुबारक उधर से निकले। किसी ने भाजपा की जीत का दावा कर दिया। इस पर इन लोगों ने कुछ टिप्पणी की, जिस पर किसी ने एक धर्म विशेष के लोगों के वोट कांग्रेस को जाने की बात कही। इसी पर विवाद होने लगा। आपसी विवाद के कारण ही तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
लगुचा में दो पक्षों में विवाद के कारण सांप्रदायिकता तनाव के मद्देनजर तीन के खिलाफ देशद्रोह आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। आपसी विवाद और सांप्रदायिक तनाव का मामला सामने आया है। आरोपियों से पूछताछ हो रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

No comments