बॉर्डर पर चल रही अवैध टैक्सी से राहगीरों को परेशानी

श्री न्यूज़24
डीपी मिश्र
पलियाकलां/गौरीफंटा-खीरी
भारत नेपाल सीमा के गौरीफंटा कोतवाली के अंतर्गत अवैध रूप से बनायी गयी बनगांव मंडी में इन दिनों तीन दर्जन मैजिको का संचालन मुख्य बॉर्डर से बनगवां मंडी तक अवैध रूप से चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले इन अवैध मैजिकों में से 9 का चालान आरटीओ द्वारा किया गया था। उस समय गौरीफंटा कोतवाली और एसएसबी प्रशासन द्वारा अवैध रूप से चलाई जा रही मैजिकओं को बनगवां मंडी में न प्रवेश कर सड़क पर ही खड़ा करने के लिए बोला गया था लेकिन पुलिस प्रशासन के चुनाव में व्यस्त होते ही यह मैजिकें पुनः गौरीफंटा मुख्य बॉर्डर से बनगवां मंडी अंदर तक चलने लगी हैं ।
आपको बता दें मैजिक का मुख्य काम बनगवां गांव व मार्केट से कैरिंग का सामान ले जाकर मुख्य बॉर्डर तक पहुंचाना है जहां से कैरिंग करने वाली महिलाएं यह सामान नेपाल तक पहुंचाती हैं। वैसे तो विभिन्न कारणों के चलते बनगवां मंडी प्रशासन की ढुलमुल नीति के चलते अक्सर प्रकाश में आती रही है लेकिन इन दिनों नशे के कारोबार को लेकर बनगवां मंडी एक बार फिर प्रथम स्थान पर पहुंच गई है । पड़ोसी देश नेपाल का युवा वर्ग वहां से पैदल और बाइक से बनगवां मंडी आकर नशे से संबंधित वस्तुएं खरीद वापस आसानी से चला जाता है जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।

Post a Comment