Click now

अरुण जेटली ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू पर लगाया चीन को सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनाने का आरोप कहा मूल दोषी है नेहरू

अरुण जेटली ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू पर लगाया चीन को सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनाने का आरोप कहा मूल दोषी है नेहरू
 राहुल गांधी की टिप्पणी का जवाब देते अरुण जेटली

श्री न्यूज़ 24 
आदित्य सिंह

नई दिल्ली

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकवादी मसूद अजहर पर फिर से चीन ने अड़ंगा लगा दिया भारत सहित ब्रिटेन फ्रांस अमेरिका सभी देश चाहते हैं कि मसूद अजर एक वैश्विक आतंकवादी घोषित हो लेकिन चीन की वजह से मसूद अजहर बचता चला रहा है चीन  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का  स्थाई सदस्य  है अगर स्थाई सदस्यता के बारे में देखा जाए तो  चीन को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्य बनाने के लिए  पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बड़ी भूमिका रही इसी वजह से  वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर निशाना  साधते हुए  बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू मूल रूप से दोषी हैं जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिये भारत की बजाय चीन का पक्ष लिया था।  केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का यह बयान ऐसे समय में आया है जब आतंकी गुट जैश ए मुहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के मामले में चीन के वीटो के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से डरे होने और चीन के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया।जेटली ने इस पर पलटवार किया और दो अगस्त 1955 को नेहरू द्वारा मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ कश्मीर और चीन, दोनों पर मूल गलती एक ही व्यक्ति द्वारा की गई।’’
आम चुनाव में भाजपा की प्रचार समिति के प्रमुख जेटली ने अपने ट्वीट में इस पत्र के कुछ अंशों को उद्धृत भी किया। वित्त मंत्री ने कहा कि नेहरू द्वारा दो अगस्त 1955 को मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र से स्पष्ट होता है कि अनौपचारिक रूप से अमेरिका ने सुझाया था कि चीन को संयुक्त राष्ट्र में लिया जाए लेकिन उसे सुरक्षा परिषद में नहीं लिया जाए तथा भारत को सुरक्षा परिषद में लिया जाए। जेटली ने अपने ट्वीट में नेहरू के पत्र के हवाले से कहा कि इसे स्वीकार नहीं कर सकते और यह चीन जैसे महान देश के साथ उचित नहीं होगा कि वह सुरक्षा परिषद में नहीं हो। राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए जेटली ने पूछा कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष यह बतायेंगे कि मूल दोषी कौन था?

No comments