Click now

30 पेटी अवैध शराब,₹77730 नगद के साथ चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

30 पेटी अवैध शराब,₹77730 नगद के साथ चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 चारों गिरफ्तार अभियुक्तगण


श्री न्यूज़ 24 
आदित्य सिंह 

लखीमपुर

पुलिस अधीक्षक महोदया खीरी के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना निघासन पुलिस द्वारा राधा स्वामी सत्संग व्यास पलिया रोड निघासन से एक लाल रंग की बोलेरो गाड़ी न० यू०पी० 52 वी 1986 से  30 पेटी अवैध शराब कुल 1350 पौवे व 77730 रु० नकद सहित 4 अभियुक्तों कदीर पुत्र इन्ताज नि० कुर्रा वांग थाना मोतीपुर जनपद बहराइच,आलोक पुत्र ननकू प्रसाद नि० उड़रा बाजार थाना मोतीपुर जनपद बहराइच,ओमप्रकाश पुत्र रामजीवन नि० ग्राम सुरजनपुर थाना ईसानगर जनपद खीरी
,हिमांशु पुत्र श्रीकृष्ण नि० ग्राम जगदीशपुर थाना ईसानगर जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना निघासन पर मु०अ०सं० 159/19 धारा 60/63/72 आबकारी अधि० व धारा 420 IPC पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की गयी।

बरामदगी
1.30 पेटी अवैध शराब(1350 पौवे)
2.77730 नकद
3.एक बुलैरो गाड़ी यू०पी० 52 वी 1986

No comments