Click now

सिंगाही।।मातमी धुनों पर और नम आंखों से ताजिये हुये कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक

मातमी धुनों पर और नम आंखों से ताजिये हुये कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक 

श्री न्यूज़ 24
रिज़वान अली

सिंगाही

इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन एवं उनके बहत्तर हमराहियों की शहादत पर यहां ढोलों की थाप पर
मातमी धुनों पर ताजियों का जुलूस निकाला गया और देर रात नम आंखों से विदाई देते हुये उन्हें कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। हुसैन को याद करते हुये लोगों ने कहा उस हुसैन इब्न हैदर पे लाखों सलाम जिन्हें तीन दिनों तक भूखा प्यासा रखा गया। नौंवीं व दसवीं तारीख पर निकाले गये जुलूस के दौरान ताजियों के साथ चल रहे अखाड़ों में नौजवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाये।प्रमुख मुस्लिम पर्व मोहर्रम पर सजदा ऐसा कर गये हुसैन सजदा नहीं ये तो सजदे की शक्ल है, जैसे सलाम के साथ मोहर्रम की नौंवीं व दसवीं तारीख की रात भेरौड़ा और सिंगाही पुराना थाना से सभी ताजिये एक साथ ताजिया उठाए गए और मातमी धुन में ढोल बजते जा रहे थे तथा नौजवान अखाड़ा खेलते हुये चल रहे थे। और देर रात नम आंखों से विदाई देते हुये उन्हें कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। कमेटी के मेंबर आफताब हुसैन, रिफाकत ख़ां मकबूल हुसैन कय्यूम अली ने हलीम बनवाकर कर सबको खिलाया गया कमेटी के सदस्यों ने पूरी तरीके से व्यवस्था चाक-चौबंद कर रखी थी इस दौरान थानाध्यक्ष अजय कुमार राय  एसआई नीरज द्विवेदी  बाबूराव  टीटू  कुमार भारी पुलिस बल के साथ जुलूस चलते रहे। पालिका ने साफ सफाई की बढिया व्यवस्था की थी और रोशनी की वैकल्पिक व्यवस्था में नगर भर में जेनरेटर से लाईटिंग की व्यवस्था की गई थी।

No comments