Click now

बांकेगंज।।याेगी का आदेश डाल-डाल, गाैहत्यारे पात-पात

याेगी का आदेश डाल-डाल, गाैहत्यारे पात-पात

गाैवंश की लगातार हाे रही हत्याओं जैसी घटनाओं काे लेकर थर्रया कुकरा पुलिस चाैकी क्षेत्र

श्री न्यूज़ 24
विमलेश कुमार चौधरी

बॉकेगंज(खीरी)

जिले के मैलानी थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कुकरा से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर पप्पू पुत्र फत्ते के खेत मे सुबह गाैवंश के कुछ अवशेष पड़े मिले I जब खेत पर काम करने के लिए जा रहे लाेगाें की नजर गाैवशं पर पडी तो उन्हें गौवंश के कुछ अवशेष मिले जिसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस चौकी पर ग्रामीणो के द्वारा दी गई I वही घटना स्थल पर तमाम ग्रामीण सहित कुछ सगंठन के लाेग भी एकत्र हो गए वही लाेगाे मे गाैवंश की हाे रही हत्याआे काे राेष पनप रहा है वही आपकाे बता दे कि कुकरा क्षेत्र में लगातार कई बार गाैवंश की हत्या जैसी घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है I इससे कही न कही इन गाैवंश की हाे रही हत्याआे काे राेकने काे लेकर क्षेत्रीय पुलिस नाकाम सबित हाे रही है

फिलहाल सूचना पाकर पहुँचें गोला पुलिस क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार वर्मा सहित दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा गौवंश के अवशेष परीक्षण हेतु भेज दिए है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि घटना से सम्बंधित मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी निरन्तर कुकरा क्षेत्र मे इस तरह होने वाली कई घटनाओ के बारे मे बताया कि इस विशेष तरह कडी जांच पड़ताल करके दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी जिससे क्षेत्र में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो सके ।

    

No comments