पलियाकलां।।विद्युत विभाग के लाइनमैन की दबंगई व अवैध वसूली से परेशान ग्रामीणों ने हाइडिल पहुंचकर प्रदर्शन करके सौंपा ज्ञापन
विद्युत विभाग के लाइनमैन की दबंगई व अवैध वसूली से परेशान ग्रामीणों ने हाइडिल पहुंचकर प्रदर्शन करके सौंपा ज्ञापन
श्री न्यूज़ 24
डीपी मिश्रा/राजुल गुप्ता
पलिया कलां
मंगलवार को तहसील क्षेत्र के थारू बहुल ग्राम बनगवां व कजरिया से दर्जनों की संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने उपखंड पलिया कला पहुंचकर उपकेंद्र बनकटी के लाइनमैन परसुराम राणा के द्वारा भोले भले ग्रामीणों से विद्युत कनेक्शन जोड़ने व नए कनेक्शन करवाने के नाम पर धन व अनाज वसूली का लगाया आरोप।
आपको बता दें दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों से सटे अनुसूचित जनजाति बहुल सैकड़ों गांव हैं आसपास घने जंगल होने से बरसात के मौसम में झाड़ झंकर बड़े हो जाने से जंगल के किनारे बसे गांव के घरों में सांप व अन्य जंगली जानवरों का डर बढ़ जाता है सर्वाधिक आरक्षण व सुविधाओं के बाद भी भारत नेपाल बॉर्डर से सटे थारू जनजाति बहुल इस इलाके में मूलभूत सुविधाएं जैसे मोबाइल नेटवर्क ना होने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है वहीं विद्युत की अघोषित कटौती की वजह से ग्रामीणों का हो जाता है बुरा हाल।
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा की महीने में मात्र 10 से 15 दिन विद्युत आपूर्ति सही ढंग से होती है जिसमे भी चौबीस मे मात्र 10 से 12 घंटे आपूर्ति होती है इसके साथ ही साथ अगर किसी की लाइन में कोई खराबी आ जाती है तो उपकेंद्र बनकटी से लाइनमैन परशु राम राणा को बुलाना पड़ता जिस पर उक्त लाइनमैन लाइन जोड़ने के नाम पर दो से तीन सौ रुपए उपभोक्ता से वसूलता है साथ ही साथ धान गेहूं की भी मांग करता है इन चीजों को ना पूरा कर पाने वाले उपभोक्ताओं की लाइन नहीं जोड़ता आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी जनसुनवाई पोर्टल पर इस लाइनमैन के खिलाफ शिकायत की जा चुकी है परंतु अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं देते वही दबंग लाइनमैन का ग्रामीणों से कहना है आपको जहां जाकर शिकायत करनी है कर दो मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता।
इसी को लेकर आज दर्जनों ग्रामीणों ने एक ज्ञापन विद्युत उपखंड आकर सौंपा जिसमें लाइनमैन को तत्काल हटाने व जांच कर कार्यवाही करने की मांग की वहीं एसडीओ संजय कुमार के बाहर होने की वजह से फोन के माध्यम से हुई बातचीत पर उन्होंने बताया है अगर लिखित शिकायत प्राप्त हुई है तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी अवैध वसूली करने वाले लाइनमैन पर कठोर कार्रवाई की जाएग।
वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उक्त लाइनमैन पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूर हो उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।इसी दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में दीपू राणा, श्याम,किशोर बहिदार,राम समझ, मायाराम, निशांत, मोरे राम, राजू, नरेंद्र भूपराम आदि रमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment