Click now

बिजली की बढी दरो के बिरोध में कांग्रेस ने निकाली लालटेन यात्रा

बिजली की बढी दरो के बिरोध में कांग्रेस ने निकाली लालटेन यात्रा

श्री न्यूज़ 24
शुभम पटेल

लखीमपुर

कांग्रेस पार्टी ने सरकार द्वारा बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि के बिरोध में शहर की सड़कों पर लालटेन यात्रा निकाल कर बिरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली की दरें बढा कर यह सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है। जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार "पंकज" ने कहा कि देश एवं प्रदेश की जनता ने बढा  भरोसा कर के भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया था लेकिन आज जनता खुद को ठगा ठगा सा महसूस कर रही है। सरकार ने बिजली की दरें बढा कर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस पार्टी बिजली की बढी दरो का कडा बिरोध करती है। और जनता एवं देश हित में बिजली की बढी दरे वापस लेने की मांग करती है। सरकार को इस जन बिरोध फैसले को तुरंत बापस लेना चाहिये।केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से बिफल साबित हुई है। यह सरकार हिटलर शाही पर उतारू हैं। और देश की जनता को लूटने का काम कर रही है। पीसीसी दीपक बाजपेई ने कहा कि जनता आज त्राहि त्राहि कर रही है। देश भयंकर मंदी के दौर से गुजर रहा है। ऊपर से बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर के सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। डाक्टर रवि त्रिबेदी ने सरकार को पूरी तरह जन बिरोधी बताया।युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रियाज अहमद मोनू ने कहा कि सरकार विकास के नाम पर जीरो है। और जनता को लूटने का काम कर रही है। कांग्रेस सरकार ने जनता कभी परेशान नही किया कांग्रेस ने हमेशा जनता की भलाई के लिए काम किया है। युवा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कामिल उस्मानी ने कहा कि आम जनता की सरकार को कोई परवाह नही है। भाजपा सिर्फ अपनी जेबे भरने में लगी है।एक तरफ जहां अच्छे अधिकारी घुटन महसूस कर रहे हैं। वही दूसरी तरफ भष्ट अधिकारी सरकार के साथ मिल कर जनता की खून पसीने की कमाई को लूट रहे है। जनता के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस हमेशा संघर्ष रत रहेगी।
इस दौरान सुजीता कुमारी,, नवीन पाण्डेय,, विकास वर्मा,, पिन्टू वर्मा,, ललित मिश्रा,, मनोज यादव,, दिलशाद अली,, मोन खान,, सोनू रस्तोगी,, कुलदीप वर्मा,, नीरज बाजपेई,, संजय गोस्वामी,, रवि गोस्वामी,, संजीव मिश्रा,, चन्द्र प्रभा अवस्थी,, शाहिद अली,, लतीफ आजम, मोहन चन्द्र उप्रेती,, संजय चौधरी,, सत्रोहन लाल वर्मा,, आदि भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

No comments