खण्डहर में तब्दील हुआ ए.एन.एम. उप केंद्र

लगभग चार वर्षों नही हुआ ,रंगाई पुताई व मरम्मत का कोई भी कार्य
अधीक्षक महोदय कर रहे बजट आने का इंतजार
श्री न्यूज़ 24
विमलेश कुमार चौधरी
बिजुआ(खीरी)
बिजुआ ब्लॉक के क्षेत्र ग्राम पंचायत रामालक्षना में निर्मित ANM उप केन्द्र खण्डहर में तब्दील हो चुका है, लगभग तीन से चार वर्ष पूर्व से इस केन्द्र की रंगाई पुताई व मरम्मत का कार्य नही कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्ष बीत चुके हैं तब से यह उप केंद्र ऐसे ही पड़ा है, न रंगाई - पुताई हुई है न ही कोई मरम्मत न ही आज तक कोई जिम्मेदार अधिकारी इस ANM उप केन्द्र की सुध लेने यहाँ पहुँचा है। ग्राम पंचायत रामालक्षना में उप केन्द्र होने बावजूद ग्राम वासी व क्षेत्रवासी ANM उप केंद्र से मिलने वाली सरकारी योजनाओं व सुविधाओ का लाभ नही ले पा रहे है। इस समय ANM उप केन्द्र रामालक्षना में बड़ी बड़ी झाड़िया खड़ी है । चारो तरफ गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है। सरकार द्वारा ANM उप केन्द्र में लगाये गए लाखो रुपये बर्बाद , सरकार ने जनता की सुविधा के लिए खुलवाया ANM उप केन्द्र , लेकिन इस उप केन्द्र में बस रहे जहरीले व खतरनाक जीव जन्तु केन्द्र के अन्दर बाहर चारो तरफ झाड़ी व गन्दगी होने से व उस गन्दगी के सड़ने से बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ रहा है, उप केन्द्र धीरे धीरे टूट रहा है, उप केन्द्र की कोई मरम्मत नही न ही कोई रंगाई पुताई, इस विषय मे जब बिजुआ सी एच सी अधीक्षक डॉ अमित सिंह से जानकारी की तो बताया कि जब बजट आएगा तब रंगाई पुताई व मरम्मत का कार्य करवाया जायेगा, पिछले लगभग चार वर्षों से रंगाई पुताई व मरम्मत के बारे में जानकारी की गयी तो कोई सन्तुष्ट जवाब न देते हुए बताया कि हम को जल्द ही चार्ज दिया गया है। इस ANM उप केन्द्र में कार्यरत ANM के बारे में जानकारी की तो बताया कि यहाँ इस समय ANM अंजू रानी कार्यरत हैं।

Post a Comment