Click now

विधायक रोमी साहनी ने किया मुक्तिधाम का लोकार्पण

विधायक रोमी साहनी ने किया मुक्तिधाम का लोकार्पण
 

श्री न्यूज़ 24
डीपी मिश्र

पलियाकलां

जिला के कस्बा ममरी इलाका के  ग्रामजमुंनहा में 24 लाख की लागत से निर्मित मुक्ति धाम का लोकार्पण फीता काटकर पलिया विधायक रोमी साहनी ने किया।
इस अवसर पर हुए कार्यक्रम में बोलते हुए ग्रामप्रधान सचिन वर्माने बताया किग्राम बासियों की मांग पर विधायक साहनी के अथक प्रयासों से चौदहवें वित्त की मद से स्वीकृत 24 लाख 23 हजार रुपये से  यह अंतेष्टि स्थल का निर्माण जनहित में करवाया गया है।लोकार्पण करते हुये एमएलए रोमी साहनी ने कहा कि जब अपना कोई प्रियजन अपने बीच मे नहीँ रहता है तो उसके अंतिम संस्कार के लिये अंत्येष्टि स्थल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में मौसम बेमौसम के समय मे छाया दार स्थल की आवश्यकता होती है।अब ग्रामीणों को ऐसी कोई समस्या नहीं होगी।इसके बाद विधायक ने यहां पौधारोपण भी किया। उन्होंने छोटे से गांव में कई जन सुविधाओं को देखकर प्रसन्नता जताते हुये प्रधान द्वारा कराए गये कार्यो की तारीफ की। इस मौके पर  ग्राम पंचायत सचिव चन्द्र प्रकाश वर्मा, प्रधानाध्यापक अरविन्द पटेल, मुशर्रफ अली ,पवन कुमार व अनुपम बाजपेई, बेदू,अरविंद यादव,सर्वेश,शैलेंद्र, पवनेश,रामकुमार, शिवसागर लाल,ब्रहम्मा दीन, श्रीराम समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments