Click now

छात्राओं ने सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी राखी

छात्राओं ने सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी राखी

श्री न्यूज़ 24
रामु शुक्ल

कमलापुर-सीतापुर

पार्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल कसमंडा में छात्राओं ने जो राखियां सैनिकों के लिए बनाई है पिडीलाइट कंपनी उनको सैनिकों तक पहुंचाने का काम करेगी। यह बात पेड़ीलाइट कंपनी के कर्मचारी अंकुर सिंह सिसोदिया ने कहीं ।उन्होंने कहा हमारी कंपनी देश के विभिन्न विद्यालयों से छात्राओं के हाथ से बनाई हुई राखी और छात्रों के हाथ से बनाया हुआ ग्रीटिंग कार्ड सीमा पर तैनात सैनिकों के पास भिजवाने का काम कर रही है जिससे किसी भी सैनिक को रक्षाबंधन के त्यौहार की कमी ना महसूस हो। पार्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल कसमंडा की छात्राओं ने अपनी गुल्लक में जो पैसा जमा किया था उससे पहले राखी बनाने वाली सामग्री खरीदी और फिर राखी बनाई जिसको कंपनी के कर्मचारी को आज सौंपा गया ।कंपनी के द्वारा छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।विद्यालय के प्रबंधक त्रिभुवन सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा आज हम सब लोग अपने घरों में जो सुकून से बैठे हैं यह सब रात दिन जाकर देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जांबाज सैनिकों की देन है चाहे जो मौसम हो भारत के वीर सपूत सैनिक सीमा पर डट कर सीमाओं की रक्षा कर रहे है।  कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम समन्वयक एवं शिक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने किया ।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अमरेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ शिक्षक विनय पाल सिंह शिक्षक रवि प्रकाश सिंह एवं
शिक्षक ओमप्रकाश सिंह फाउंडेशन संयोजक गिरिराज यादव नंदराम सहित गणमान्य लोग एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


No comments