सपा का प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन, लखनऊ में पुलिस ने भांजी लाठिया
लखनऊ--सपा का प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन, लखनऊ में पुलिस ने भांजी लाठिया
श्री न्यूज़ 24
आकाश सिंह
लखनऊ
सपा का प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन, लखनऊ में पुलिस ने भांजी लाठिया राज्य की कानून व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन जारी है. इस दौरान लखनऊ के कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पालिक एने जमकर लाठियां भांजी है. इस लाठी चार्ज में कई सपाई घायल हुए हैं. अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट के मुख्य भवन गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे. इस बीच सपाइयों ने बेरिकेडिंग को तोड़कर परिसर में घुसने का प्रयास किया. जिसके बाद पुलिस ने उनपर जमकर लाठियां भांजी.
इस बीच पुलिस की लाठीचार्ज को सपाइयों ने बर्बरतापूर्ण कार्रवाई बताया. उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने जबरन लाठीचार्ज किया. गोरखपुर में भी सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की खबर है.
प्रदर्शन से नदारद हैं अखिलेश
हालांकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अगस्त क्रांति दिवस के दिन राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन का निर्देश दिया है, लेकिन वे खुद पिक्चर से गायब है. उनका निर्देश था कि धरना कार्यक्रम में पार्टी के सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं सहित समाजवादी पार्टी के सभी युवा संगठन, महिला सभा तथा अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपेंगे. अब बिना अखिलेश के ही सपा कार्यकर्ता संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

Post a Comment