पलिया मांटेसरी स्कूल में पेड़ों को बांधे गए रक्षा सूत्र बच्चों ने लगाए पेड़

श्री न्यूज़ 24
डीपी मिश्रा/राजुल गुप्ता
पलियाकलां-खीरी
नगर के पलिया मांटेसरी स्कूल मेंबीते दिवस रक्षाबंधन से पूर्व मनाये गए पावन पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाए गए।
और बच्चों सँग सभी को पेडों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया
नगर के संपूर्णानगर रोड स्थिति पलिया मांटेसरी स्कूल में रक्षा बन्धन का पावन पर्व नए अन्दाज में मनाकर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबी 39 वाहिनी के कमांडेंट मुन्ना सिंह ने कहा कि पेड़ो का संरक्षण न होने से ही जलवायु परिवर्तन हुआ है, जिससे मौसम का चक्र भी प्रभावित हुआ है। स्कूल प्रवन्धक अनूप गुप्ता ने पेड़ों के महत्त्व को विस्तार से बताकर सभी के प्रति आभार जताया, इस अवसर पर अतिथियों संग बच्चों ने भी स्कूल परिसर में पेड़ लगाए। इसके अतिरिक्त बच्चों द्वारा बनाई गई राखियां भी पेड़ों को बढ़ी गई।कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य रत्ना बाजपेयी ने बच्चों संग सभी को पेड़ लगाने व पर्यावरण संरक्षण की भी शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्कूल अध्यक्ष विजय महेंद्रा, कुमुद महेंद्रा, मुन्ना चौधरी, बलवीर सिंह, राजू सिंह , दीपक, रस्मी सिंह, शालनी , पूजा, कोमल , संध्या, रामनिवास समेत टीचिंग स्टाफ, बच्चे उपस्थित रहे।

Post a Comment