रंग बिरंगी रोशनी से नहाया खीरी टाउन
रंग बिरंगी रोशनी से नहाया खीरी टाउन
श्री न्यूज़ 24
सोम कटियार
खीरी टाउन
त्योहारों की खुशियां और उल्लास तब और भी बढ़ जाता है जब आसपास का माहौल अच्छा हो,रंग बिरंगी लाइटें तो माहौल को और भी खुशनुमा बना देती हैं,इसी को देखते हुए खीरी नगर पंचायत द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बकरीद के लिए साफ सफाई और अन्य सभी आवश्यक इंतज़ाम करा ही रही है साथ ही इस वर्ष बकरीद के दो दिन पूर्व से ही नगर पंचायत के मेन रोड और चौराहे रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा गए, बाजार के एक छोर से दूसरे छोर तक निश्चित दूरी पर खंभों में अलग अलग रंगों की एलईडी लाइटें लगाई गई हैं,स्वगात द्वारों पर भी लाइटें लगाने की तैयारी है,इससे नगर पंचायत वासियों को पहली बार त्योहारों के दौरान एक अलग तरह के माहौल का एहसास हो रहा है,खास बात यह है कि नगर पंचायत के ईओ ने खुद अपनी देख रेख और उपस्थिति में ये लाइटें लगवाई,इस संदर्भ में नगर पंचायत के ईओ वीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि दरअसल इस बार बकरीद ,सावन का अंतिम सोमवार ,स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का त्योहार लगातार एक साथ ही पड़ रहे हैं ऐसे में नगर वासियों के लिए अब तक त्योहारों के दौरान किये जाने वाले अन्य कार्यों के अतिरिक्त यह एक नया प्रयास है,रंग बिरंगी लाइटें खुशियों को बढ़ाती हैं,और खुशियों से प्यार व भाई चारा बढता है।

Post a Comment