Click now

योगी सरकार में भू- माफियाओं के बढ़ता दबदबा

निघासन-खीरी।योगी सरकार में भू- माफियाओं के बढ़ता दबदबा

श्री न्यूज़ 24
आलोक कुमार वर्मा

निघासन-खीरी

जहां एक और प्रदेश की योगी सरकार भू-माफियाओं को चिंहित कर और ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा मुक्त करने का फरमान जारी किया था,वहीं प्रदेश  सरकार के इस फरमान को लेखपाल रद्दी की टोकरी में डालकर अवैध कमाई के चक्कर में इन आदेशों का कताई पालन नहीं किया जा रहा हैं।जिससे ग्रामीणों में लेखपाल के प्रति रोष व्याप्त हैं।
मामला तहसील निघासन के गाँव मूडाबुर्जुग के उपग्राम कामतानगर का हैं,जहां देव स्थान की भूमि पर गाँव के ही दंबग किस्म के विजयबहादुर ने लेखपाल ज्योति प्रकाश वर्मा व राजस्व निरीक्षक देशराज यादव से सांठगांठ कर देवस्थान की भूमि पर अपना झप्पर(कच्चा घर)बनाकर रहने लगे हैं।वहीं देवस्थान की भूमि पर अवैध कब्जा होते देख तमाम गाँववासियों ने तहसील दिवस व तहसील प्रसाशन को कई शिकायती प्रार्थना-पत्र सौंप कर देवस्थान की भूमि खाली कराये जाने की गुहार लगा चुके हैं।किंतु लेखपाल व राजस्व निरीक्षक देवस्थान की भूमि खाली करवाना गवांरा नहीं समझ रहे हैं।जिससे नाराज गाँववासी दस जून को जिला मुख्यालय पंहुच कर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह से भी न्याय की गुहार लगा चुके हैं।उधर गाँववासियों की समस्या को समझते हुये एसडीएम निघासन को देवस्थान की भूमि खाली करवाने का आदेश दिया था।उधर एसडीएम ने मामलें को गंभीरता से लेते हुये,क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को देवस्थान की भूमि खाली करवाये जाने को आदेशित किया,परन्तु लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की खा़ऊ-कमाऊं नीति के चलते अभी तक देवस्थान की भूमि दंबगों से खाली नहीं करवा पाये।जिससे गाँववासियों में रोष व्याप्त हैं।

No comments