पीएमओ से शिकायत के बाद जाँच कमेटी हुई गठित

श्री न्यूज़ 24
आलोक कुमार वर्मा
मिल्कीपुर,अयोध्या
जिला चिकित्सालय में उपचार कराने गए रोगी का चिकित्सालय में एक्सरे न होना और जिला अस्पताल के चिकित्सक द्वारा बाहर से एक्स-रे कराने की सलाह से व्यथित मरीज के परिजनों ने पीएमओ को आनलाइन शिकायत भेजा।जिसके बाद मामला गरमा गया है।जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमएस ने डाक्टरों की टीम गठित कर मामले की जांच सौंपी है। बताया गया कि पिछले 4 जुलाई को हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ग्राम जोहन निवासी रघुवरदयाल के पुत्र अभिजीत का एक दुर्घटना में हाथ टूट गया था।जिसके इलाज के लिए वह बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे।अस्पताल में मौजूद डा.जीसी पाठक ने इलाज के पूर्व हाथ का एक्सरे लिखा।जब एक्सरे रूम में मरीज गया तो वहाँ मौजूद कर्मी ने एक्सरे करने से मना कर दिया।पीड़ित ने जब इसकी शिकायत डाक्टर से की तो उनके द्वारा कहा गया कि बाहर से एक्सरे करवाओ।पीड़ित ने पीएमओ से शिकायत के बाद सीएमएस डा.आरपी राय ने जांच के लिए दो डॉक्टरों स्वयं व डॉ. आरसी गुप्ता की जाँच कमेटी गठित की है। पीड़ित को 14 अगस्त को जिला अस्पताल में जांच कमेटी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

Post a Comment