Click now

जिपं इंटर कालेज में छात्राओं ने धुमधाम से मनाई हरियाली तीज,विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया

जिपं इंटर कालेज में छात्राओं ने धुमधाम से मनाई हरियाली तीज,विजेता  प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया

श्री न्यूज़ 24
डीपी मिश्रा

पलियाकलां-खीरी

राष्ट्र शक्ति फाउंडेशन पंजीकृत के तत्वावधान में जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज पलियाकलां में हरियाली तीज का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि संगठन के माध्यम से अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिये भावी पीढी को राष्टीय मूल्यों से पल्लवित व पुष्पित करना होगा, उक्त हेतु समाज में जनजागरण का कार्य संगठन करेगा, नगर अध्यक्ष गीतांजलि अग्रवाल ने कहा कि नगर स्तर पर बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु संगठन कृतसंकल्पित है, बालिकाओं को शिक्षित व संस्कारित करके सक्षम व शक्तिशाली देश बनाने में संगठन महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा,उक्त अवसर पर नगर कोषाध्यक्ष अपर्णा अवस्थी ने भी अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि बालिकाएं समाज की दर्पण हैं उनका मार्गदर्शन व सहयोग अत्यंत आवश्यक है इस अवसर पर बालिकाओ के मध्य रंगोली,नृत्य,तीज क्वीन,मेंहदी व व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया,रंगोली में वंदना,सन्ध्या व करिश्मा, मेंहदी में फिजा बानो, रोशनी बानो व अंजलि ,नृत्य में आयशा प्रजापति,शिवानी कोर व कशिश गुप्ता,व्यंजन में कोमल प्रजापति,रहमटुन्ना निशा व बुशरा खातून तथा तीज क्वींन साफिया खातून को चुना गया कार्यक्रम समापन सभी विजयी छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ,कार्यक्रम का सफल संचालन नगर महामंत्री लक्ष्मी जायसवाल ने किया समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यक्रमो व आयोजकों की सराहना भी की ,कार्यक्रम में नगर मंत्री अनु गुप्ता हिना बेगम,शिवानी त्रिपाठी प्रशांत चौहान अखिलेश वर्मा व अर्चना शुक्ला सहित विद्यालय की तमाम छात्रायें उपस्थित रहीं।

No comments