Click now

रोटरी ने ग्रीन पलिया क्लीन पलिया अभियान में ग्राम लालपुर एक दिन मे लगाये आठ सौ पेड़

रोटरी ने ग्रीन पलिया क्लीन पलिया अभियान में  ग्राम लालपुर एक दिन मे लगाये आठ सौ पेड़

श्री न्यूज़ 24
डीपी मिश्रा/राजुल गुप्ता

पलियाकलां-खीरी

रोटरी क्लब ,पलिया द्वारा माह जुलाई में चलाए गए ग्रीन पलिया क्लीन पलिया अभियान के अंतर्गत 800 पौधों का रोपण धीरज मिश्रा के फार्म हाउस,लालपुर ढाका पर किया गया।
ज्ञात हो कि रोटरी क्लब द्वारा 1001 पौधरोपण का संकल्प लिया गया था। जो कि पूरे माह एक अभियान के रूप में उपरोक्त कार्यक्रम को चलाते हुए सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए पलिया नगर व आसपास के क्षेत्र में 1001 पौधों का रोपण किया गया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष अंकुर गोयल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से माह जुलाई में यह अभियान चलाया गया था।अभियान की सफलता से उत्साहित क्लब द्वारा माह अगस्त में भी 501 पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है।
उपरोक्त अभियान में रोटरी क्लब के अध्यक्ष अंकुर गोयल,महामंत्री गगन मिश्रा,डी.के श्रीवास्तव,मोहित गर्ग,सन्दीप बंसल,सलिल अग्रवाल,दिनेश गर्ग,रमेश गुप्ता,राजेन्द्र वर्मा,संजय बंसल,शेखर गर्ग,प्रिंस गर्ग,अचल अरोरा,विजय महेंद्रा,रितेश अग्रवाल,संजीव जायसवाल,रूपा गोयल,पिंकी गर्ग,रचिता श्रीवास्तव,नेहा बरनवाल,गीतांजली अग्रवाल,कुमुद महेंद्रा,पायल गर्ग,आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

No comments