खीरी टाउन नगर पंचायत पर लगा भ्रस्टाचार का आरोप,नगर पंचायत खीरी अध्यक्ष व ईओ खीरी बने प्रमुख आरोपी

श्री न्यूज़ 24
सोम कटियार
खीरी टाउन,लखीमपुर
नगर पंचायत खीरी टाउन पर भ्रस्टाचार का एक बड़ा आरोप लग रहा है।भ्रस्टाचार के आरोप सीधे सीधे नगर पंचायत अध्यक्ष,अधिशासी अधिकारी पर लग रहे है।आरोप है कि उपरोक्त दोनो की मिली भगत से नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क का निर्माण न होने के बावजूद निर्माण दिखा कर भ्रस्टाचार का काला खेल खेला गया।
आपको बताते चले कि पूरा मामला खीरी टाउन नगर पंचायत क्षेत्र का है जिसकी शिकायत हनिया तोला निवासी मोहम्मद इस्माइल ने जिला अधिकारी को सड़क का निर्माण कार्य कराने हेतु लिखा था और उम्मीद जताई थी कि न्यायालय के आदेशानुसार सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो।आपको बतादें की अपने शिकायती पत्र में इस्माइल ने भी नगर पंचायत पर भ्रस्टाचार का आरोप लगाया था।और अब इसी मुद्दे पर जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर सलीम खान ने भी नगर पंचायत खीरी टाउन पर भ्रस्टाचार का आरोप मय सबूतों के लगते हुए नजर आ रहे हैं।डॉक्टर सलीम ने कई मुद्दों पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी एवं अध्यक्ष को सीधे सीधे घसीटा है।सलीम खान ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में आरोप लगाते हुए अवगत कराया है कि नगर पंचायत खीरी ने गैर निर्मित कार्य को निर्मित दिखा कर भ्रस्टाचार किया गया।इसी क्रम में उच्चाधिकारियों के द्वारा सरकारी अभिलेखों में फेर बदल करके लाखों के वारे न्यारे किये जा रहे है।इस भ्रस्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी एवं जनसुनवाई पोर्टल पर भी की गई।सअम्बन्धित प्रकरण चमन खान के मकान से राजेश कनौजिया के मकान तक बनने वाली सड़क का है जिसमे उक्त सड़क को निर्मित दिख कर संबंधितों ने भुगतान करा लिया गया ।जबकि वर्तमान में उक्त सड़क का निर्माण अधूरा है।
उपरोक्त प्रकरण पर सलीम खान ने बताया कि इसके पूर्व भी नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा मनमाने ढंग से नगर पंचायत बोर्ड के वित्तीय कार्यो को कार्यान्वित कराया गया है।उक्त भ्रस्टाचार की शिकायत के पश्चात जांच रूपी प्रक्रिया हुई पर किसी भी तरह का खुलासा नही हुआ।कार्यवाही के नाम पर केवल मात्र खानापूर्ति की गई।और मामले को दबा दिया गया।शिकायत कर्ता के द्वारा अनेकों आरोप लगाए जा रहे है ।पर देखना दिलचष्प होगा कि क्या मात्रा खाना पूर्ति करके भ्रस्टाचार को और बढ़ावा दिया जाएगा या संबंधितों के खिलाफ कोई कार्यवाही होगी।शिकायत कर्ता सीधे तौर पर मांग कर रहा है कि उपरोक्त सभी प्रकरणों की उचित व निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि इस भ्रस्टाचार में लिप्त लोगो को सजा मिल सके।
ईओ खीरी नगर पंचायत आख्या
खीरी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी द्वारा आख्या के माध्यम से दर्शाया गया कि विवाद के चलते 15 मीटर सड़क का कार्य रोक गया।शेष का निर्माण पूर्ण कराया गया है।15 मीटर सड़क का पुनः निर्माण विवाद खत्म होने के पश्चात करा दिया जाएगा।

Post a Comment