Click now

दहेज के लिए गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या

दहेज के लिए गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या

श्री न्यूज़ 24
विनय शुक्ल

कमलापुर

दहेज के लिए पति ने एक गर्भवती महिला की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। महिला के परिजनों ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।मामला कमलापुर  थाना क्षेत्र के गाँव ठठूरा  का है। जहां एक गर्भवती महिला को दहेज के लिए पति  ने बेरहमी से पीटा और पिटाई के बाद मायके के पास ले जाकर मरणासन्न अवस्था में फेंक दिया। इलाज के दौरान महिला की  मौत हो गई। महिला विमला  गाँव तारापुर थाना सधना की रहने वाली है और चार साल पहले महिला की शादी कमलापुर थाना इलाके के ठठूरा के रहने वाले नीरज  के साथ हुई थी। महिला के परिजनों के अनुसार दहेज के लिए  आये दिन महिला को प्रताड़ित किया जाता था  एक जून को पति नीरज द्रारा विमला को बुरी तरह से पीट- पीटकर  गम्भीर रूप से घायल कर दिया और उसे मयेक मे छोड कर फरार हो गया । जिसे लखनऊ के क्वीन मैरी आस्पताल मे शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई ।  वहीं ससुरालवालों का कहना है कि महिला गर्भवती थी और उसे  जावडिस  थ। जिसके कारण उसकी मौत हो गई । थानाध्यक्ष संजीत कुमार सोनकर  ने कहा कि महिला के परिजनो द्रारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और  पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। 

No comments