Click now

ब्राम्हण विरोधी प्रदर्शन वाली फ़िल्म को रोकने की मांग का ज्ञापन दिया

ब्राम्हण विरोधी प्रदर्शन वाली फ़िल्म को रोकने की मांग का ज्ञापन दिया

श्री न्यूज़ 24
डीपी मिश्रा

पलिया कलां ( खीरी)

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा शाखा पलिया कलां खीरी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार पलिया कलां को दिया है ज्ञापन में कहा गया है कि 28 जून 2019 को रिलीज होने वाली ब्राह्मण विरोधी फिल्म “आर्टिकल 15” में जातिगत संकेतों में संशोधन किए जाने या रोक लगाई जाये, के संबंध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि 28 जून 2019 को रिलीज होने वाली फिल्म भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार समता का अधिकार पर आधारित बताई जा रही है जिसका पहले नाम कानपुर देहात था लेकिन इस एक विशेष जगह का नाम होने के कारण इसका नाम बदल दिया गया है और अब इसका नाम “आर्टिकल 15” हो गया और कहानी भी कानपुर देहात की घटना को छोड़कर 27 मई 2014 में बदायूं, उत्तर प्रदेश में हुए गैंगरेप पर आधारित कर दी गयी। फ़िल्म में बताया गया कि दलित वर्ग की दो लड़कियों का गैंग रेपकर हत्या ब्राह्मण जाति के लड़कों द्वारा की गई ऐसा कहा गया है बल्कि सत्य घटना में ऐसा नहीं है। फिल्म के निर्माता निर्देशक अनुभव सिन्हा फिल्म को हिट बनाने के चक्कर में उसमें जातियों को तोड़ मरोड़ कर दोषियों को ब्राह्मण बता दिया है। जो कि ब्राह्मण जाति पर सीधा प्रहार है। इससे ब्राह्मण समाज इसके ट्रेलर पर ही काफी आहत व बदनाम हो रहा है इसका ट्रेलर 30 मई को रिलीज हो चुका है जो यूट्यूब पर देखा जा सकता है । हमारा संविधान बिना किसी जाति धर्म स्थान के आधार पर समता का अधिकार देता है जो बिना किसी जाति धर्म को ठेस पहुंचाए ही सम्भव है। यह फिल्म ब्राह्मण समाज के अधिकार का उल्लंघन है इन समस्याओं पर निजात पाने हेतु किसी विशेष पर निशाना न साधा जाये, ब्राम्हण विरोधी काल्पनिक ता पर रोक लगाई जाए। हमारे समाज को ऐसी फिल्में न दिखाई जाए जो समाज मे गलत संदेश देकर देश की जातीय एकता स्वस्थ समाज के निर्माण में बाधित हो। इस फिल्म “आर्टिकल 15 “पर ब्राह्मण समाज की की भावनाओं को ध्यान में रखकर जातिगत संकेतों में संशोधन करने का कष्ट करें इस फिल्म का पूरे देश का ब्राम्हण समाज पुरजोर विरोध करेगा। अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा शाखा पलिया कलां खीरी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार पलिया कलां को दिया है। ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला ,श्रीश द्विवेदी, वीरू मिश्रा ,संजय अवस्थी सुरेश कुमार ओझा, मधुसूदन तिवारी ,बाल मुकुंद शुक्ला ,सौरभ मिश्रा दयानंद मिश्रा, विवेक कुमार पांडे ,अशीष अग्निहोत्री पुन्नू अभिषेक शुक्ला ,अमित शुक्ला, दीपक पांडे, रिंकू अवस्थी, अजय चौबे ,सक्षम शुक्ला, राम लखन मिश्रा महेंद्र अवस्थी,आदि अनेक ब्राम्हण वर्ग के लोग शामिल थे।

No comments