Click now

भारतीय किसान यूनियन (अम्बावत) के प्रदेश अध्यक्ष प.सचिन शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी लोनी से भेंट की

भारतीय किसान यूनियन (अम्बावत) के प्रदेश अध्यक्ष प.सचिन शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी लोनी से भेंट की

श्री न्यूज़ 24
कपिल शर्मा 

गाज़ियाबाद


आज भारतीय किसान यूनियन (अम्बावत) के प्रदेश अध्यक्ष प.सचिन शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी लोनी से भेंट की ओर उनको नगरपालिका द्वारा व्यापारियों पर लगाये जा रहे जजिया कर पर विरोध प्रकट किया।उन्होंने कहा की सरकार व्यापारियों की सुरक्षा करने में नाकाम है ऊपर से एक नया कर ओर लगा दिया ,हमारी माँग है की व्यापारियों पर सामान्य कर लगाया जाये एव छोटे व्यापार कर जीवन यापन करने वाले दुकानदारों को करमुक्त रखा जाये।उपजिलाधिकारी ने इस विषय पर शासनादेश का अवलोकन कर व्यापारियों के हितों की रक्षा की जायेगी ।राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा ने कहा की आगामी 1 जोलाई को जिलाधिकारी कार्यालय पर आयोजित विशाल धरने प्रदर्शन में किसानों के साथ साथ व्यापारियों की समस्याओं को भी प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुँचाया जायेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव मुकेश सोलंकी जिला उपाध्यक्ष सुधीर झा संजय भटनागर व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा जी रविंदर चौधरी अनुज शर्मा अजीत गुर्जर राजू कसाना कसाना शंकर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments