Click now

लड़कियाँ देश में,ग़ाज़ियाबाद का नाम रोशन कर रही है-पूजा चड्ढा

लड़कियाँ देश में,ग़ाज़ियाबाद का नाम रोशन कर रही है-पूजा चड्ढा 

श्री न्यूज़ 24
कपिल शर्मा

गाज़ियाबाद

ग़ाज़ियाबाद देश का एक ऐसा ज़िला बन रहा है जिसकी मेधावी लड़कियाँ अपनी प्रतिभा के बल पर ज़िला का नाम देश में रोशन कर रही है अभी पिछले दिनो पूर्व मंत्री सतीश शर्मा की पुत्रवधू इति भारद्वाज ने लगभग 500 महिलाओं की प्रतियोगिता में मिसेज़ पापुलर का ख़िताब जीतकर डंका बजाया था। इसी क्रम में संजय नगर निवासी लड़की कमुदनी त्यागी ने  भारतीय वायु सेना में सबलेफ़्टिनेंट बन कर ग़ाज़ियाबाद का डंका पूरे देश में बजाया है और विदुषी शर्मा ने संजय नगर स्थित राम किशन इंस्टिट्यूट में 96 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर टाप कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।महानगर महिला कांग्रेस ने आज संजय नगर में इन डोनो जाबाज़ सबलेफ़्टिनेंट कुमुदनी त्यागी और मेधावी छात्र विदुषी शर्मा का सम्मान किया इन डोनो लड़कियों के सम्मान में ज़िला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुशील कुमार गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर पूजा चड्ढा और सुशील कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि ये हम सबके लिए गर्व की बात है कि ग़ाज़ियाबाद की लड़कियाँ देश में जिले और ख़ासकर संजय नगर का नाम रोशन कर रही है हमें ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान करना चाहिए ताकि इनसे प्रभावित होकर जिले की और भी लड़कियाँ देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके।इस अवसर पर डोनो हाई लड़कियों के परिवार वाले उपस्थित थे सभी बहुत ख़ुश थे साथ मै ज्योति समाज सेवक, अनिल गर्ग महानगर महिला कांग्रेस से ख़ुशनुमा बेगम,स्वाति सिंघ, अल्पसंख्यक कांग्रेस के ज़िला प्रवक्ता समीर अली भी थे।

No comments