प्रेस जर्नलिस्ट आॅफ इण्डिया की समीक्षा बैठक आयोजित,बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

श्री न्यूज़ 24
विमलेश कुमार चौधरी
गोला गोकर्णनाथ(खीरी)
प्रेस जर्नलिस्ट आॅफ इण्डिया की समीक्षा बैठक वरिष्ठ पत्रकार कामता सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में संस्थाध्यक्ष अनंग वर्मा के आवास पर आयोजित हुई। जिसमें मौजूद पदाधिकारियों ने बिन्दुवार चर्चा की।
समीक्षा बैठक में संस्थाध्यक्ष अनंग वर्मा ने संगठन की स्थापना और उद्देश्यों के विषय में बताया और कहा कि मात्र 3 वर्ष में प्रेस जर्नलिस्ट आॅफ इण्डिया ने जो मुकाम हासिल किया है, अन्य संगठन कई दशकों में वह मुकाम कभी हासिल नहीं कर पाते हैं। संस्था के उपाध्यक्ष उमेश मिश्र ने संगठन की नीव रखने और अभी तक आयोजित हुए कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा उन्होने अपने सुझावों को भी रखा। सचिव मन्दीप कुमार वर्मा ने कहा कि प्रेस जर्नलिस्ट आॅफ इण्डिया एकलौता ऐसा संगठन है तो निस्वार्थ भाव से बगैर किसी लाभ की अपेक्षा के पत्रकारों व समाज के हित के लिये कार्य करता चला आ रहा है। वरिष्ठ पत्रकार लोकेश गुप्त ने पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती सम्बन्धी कई अहम सुझाव दिए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे कामता सिंह कुशवाहा ने संगठन के विस्तार पर जोर दिया। बैठक का संचालन कर रहे सदस्य श्यामकिशोर अवस्थी ने कहा कि संस्था कोआगे बढाने के लिए निरन्तर सभी का सहयोग अपेक्षित है। बैठक में अब तक के सफल संचालन करने वाले श्यामकिशोर अवस्थी व प्रचार मंत्री का कार्य कर रहे सुनील गुप्ता को सम्मानित भी किया गया। बैठक में मंत्री सचिन शर्मा, सदस्य मूलचंद भारद्वाज ने भी विचार व्यक्त किए।

Post a Comment