Click now

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया नवनिर्वाचित सांसद अजय मिश्र टेनी का सम्मान समारोह

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया नवनिर्वाचित सांसद अजय मिश्र टेनी का सम्मान समारोह


श्री न्यूज़ 24
रोहित शुक्ल

लखीमपुर


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा ग्रील इन रेस्टोरेंट में भारी मतों से विजयी हुए नवनिर्वाचित सांसद लखीमपुर खीरी अजय मिश्र टेनी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय मिश्र टेनी  एवं  विशिष्ट अतिथि कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार ने दीप प्रज्वलन  तत्पश्चात भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।सभी अतिथियों का महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा बैच लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।सांसद अजय मिश्र टेनी ने कायस्थ समाज का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की कायस्थ समाज ने सदैव ही अपने कठोर परिश्रम एवं मेहनत के बल पर देश के विभिन्न प्रांतों मे कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिसमें स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, एवं भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा डॉक्टर इरा श्रीवास्तव ने सांसद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की कायस्थ  समाज सदैव से ही वासुदेव कुटुंबकम की नीति का पालन करता आया है और करता रहेगा।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ओपी श्रीवास्तव ने इस मौके पर सांसद  के सम्मान में एक खूबसूरत कविता पढ़कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सक्सेना के द्वारा की गई एवं कार्यक्रम का सफल संचालन शशि सक्सेना के द्वारा किया गया।इस मौके पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजुला बरतरिया , महामंत्री नीरज सक्सेना अमित श्रीवास्तव ,रुचि श्रीवास्तव ,रीमा श्रीवास्तव  ,स्नेहलता श्रीवास्तव  ,मीना सक्सेना ,राजेश श्रीवास्तव ,शौर्य सक्सेना ,मीना पांड्या ,सौरभ सिन्हा ,रविशंकर श्रीवास्तव ,अंकुर श्रीवास्तव ,अंशुमान श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव एवं मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव* सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments