Click now

इनामिया शातिर अभियुक्त पवन जायसवाल बिन्डीज कम्पनी व झूम कम्पनी के नकली रैपर के साथ गिरफ्तार

इनामिया शातिर अभियुक्त पवन जायसवाल बिन्डीज कम्पनी व झूम कम्पनी के नकली रैपर के साथ गिरफ्तार 

श्री न्यूज़ 24
रोहित शुक्ल

लखीमपुर

पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में इनामिया अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना धौरहरा पुलिस द्वारा 10,000 रु० का इनामिया शातिर अभियुक्त पवन जयसवाल पुत्र असपाल को बिन्डीज कम्पनी व झूम कम्पनी के नकली रैपर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा शराब की शीशी पर बिन्डीज व झूम कम्पनी का नकली रैपर लगाकर नकली शराब की बिक्री कर अवैध रूप से धनोपार्जन किया जाता है जिसके विरुद्ध पूर्व से भी जनपद  के विभिन्न थानो पर अभियोग  पंजीकृत है जिसमें वह वांछित चल रहा था।

बरामदगी

1. बिन्डीज कंपनी के नकली रैपर 864 .
2. झूम कंपनी के नकली रैपर 900 .

No comments