Click now

लोनी नगरपालिका में 300 करोड़ों के भ्रष्टाचार पर भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने किया लोनी तहसील में जिलाधिकारी गाजियाबाद का घेराव दिया ज्ञापन,की पूर्व चेयरमैन मनोज धामा की गिरफ्तारी की मांग

लोनी नगरपालिका में 300 करोड़ों के भ्रष्टाचार पर भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने किया लोनी तहसील में जिलाधिकारी गाजियाबाद का घेराव दिया ज्ञापन,की पूर्व चेयरमैन मनोज धामा की गिरफ्तारी की मांग 

श्री न्यूज़ 24
कपिल शर्मा

गाज़ियाबाद

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा द्वारा दिए गए लगभग 300 करोड़ के घोटालों के मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोनी तहसील दिवस में पहुंची जिलाधिकारी श्रीमती रितु माहेश्वरी का घेराव किया गया इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता ने नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए जमकर नारेबाजी की जिलाधिकारी के पहुंचने पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि हमने इंदिरा एंक्लेव में हुए एक सड़क निर्माण की फाइल जिलाधिकारी गाजियाबाद को दी थी जिसमें भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए 26 लाख  के टेंडर को बढ़ाकर 99 लाख 41 हजार कर दिया गया था अर्थात लगभग 73 लाख का घोटाला एक ही सड़क निर्माण में पूर्व चेयरमैन मनोज धामा के द्वारा लोनी की जनता की गाढ़ी कमाई का खा लेने के कारण भ्रष्टाचार
की भेंट चढ़ गया ऐसे सैकड़ों फाइल सबूत के साथ हमारे पास है इससे पहले भी दलित सफाई कर्मचारियों के लाखों रुपए हर महीने घोटाला कर पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार कर दी ऐसा ही भ्रष्टाचार की बहुत सी फाइल की जांच की मांग हमारे द्वारा की गई थी लेकिन दर्जनों बार सबूत के साथ शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई पूर्व चेयरमैन मनोज धामा लोगों से कहते घूमते रहते हैं कि केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह सहित कई मंत्रियों का मुझे आशीर्वाद व संरक्षण प्राप्त है इसलिए कोई कितना भी जोर लगा ले मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता क्योंकि मैं लाखों रुपए उन लोगों पर खर्च करता हूं इस पर
जिलाधिकारी गाजियाबाद ने कहा कि जांच लगभग पूरी होने वाली है आप धैर्य रखें कितना ही कोई ताकतवर हो बचने वाला नहीं है और 2 सप्ताह के अंदर भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी तब जाकर लोगों को गुस्सा शांत हुआ इस पर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मनोज धामा व दोषी अधिकारियों के खिलाफमुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो मुख्यमंत्री आवास के सामने जल्द ही भारतीय किसान यूनियन जनता की गाढ़ी कमाई के लूटे गए 300 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एक बड़ी मां पंचायत करेगी लेकिन किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा घेराव में
प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव किसान यूनियन प्रवीण शर्मा (नीटू )शर्मा राजकुमार गौड़ हारुन पहलवान राहुल ठाकुर मोहम्मद अजगर गुलफाम अजीत गुर्जर नीरज चौधरी केशव चौधरी विपिन बालियान राजू यादव विपिन कुमार निर्मल जाटव संदीप ठाकुर संजय यादव सैकड़ों महिला आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे


No comments