Click now

भारतीय जनता पार्टी लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने डीएलएफ वार्ड नं 28 में स्थाई गौवंश आश्रय स्थल का उद्घाटन किया

भारतीय जनता पार्टी लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने डीएलएफ वार्ड नं 28 में स्थाई गौवंश आश्रय स्थल का उद्घाटन किया

श्री न्यूज़ 24
कपिल शर्मा

गाजियाबाद

इस अवसर पर जानकारी देते हुये नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा जी ने बताया कि लोनी मे बेसहारा गायों के लिये करीब 52लाख रूपये की राशि शासन से स्वीकृत कराकर डीएलएफ वार्ड नं में 28 मे गऊशाला बनायी जा रही है जिसका संचालन निकाय दुारा कराया जायेगा।
इस गऊशाला मे सडकों पर बेसहारा व भूखी घूमने वाली गायों को रखा जायेगा जिनके लिये हरे चारे व पानी की व्यवस्था निकाय के कर्मचारी करेंगे।
ये लोनी मे सडकों पर घूम रही बेसहारा गायों के लिये एक संजीवनी की तरह कार्य करेगी जिसमें गऊमाता के लिये चारे व पानी की व्यवस्था रहेगी । जल्द ही लोनी मे अन्य जगहों पर भी स्थान चिन्हित कर गऊशालायें खोली जायेगी तथा सडकों पर बेसहारा भटक रही गायों को आश्रय मिलेगा ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रितु महेश्वरी व रंजीता धामा जी ने फीता काटकर व नारियल फोडकर शुंभारंभ किया तथा गौशाला का भ्रमण कर गौशाला के विषय मे जानकारी ली तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही गायों के रख-रखाव मे ना बरती जाये ये सुनिश्चित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रितु महेश्वरी,एसएसपी गाजियाबाद उपेन्द्र अग्रवाल जी, एसडीएम लोनी आदित्य प्रजापति जी,क्षेत्राधिकारी लोनी राजकुमार पाण्डेय, ब्लाक चिकित्सा अधिकारी अजय यादव, लोनी नगरपालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता, तहसीलदार उषा जी, अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता,सीपी मोर्या जी ,प्रणव बाबू, सभासद निशा ठाकुर, विजय भाटी, जीतू भाई व प्रशासनिक अधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या मे गौप्रेमी उपस्थित रहे।

No comments