Click now

दादा-नाना बनने से पहले ही मुकेश अंबानी ने खरीदी खिलौने की कंपनी, RIL करेगी हैमलेज का 620 करोड़ रुपए में अधिग्रहण

दादा-नाना बनने से पहले ही मुकेश अंबानी ने खरीदी खिलौने की कंपनी, RIL करेगी हैमलेज का 620 करोड़ रुपए में अधिग्रहण

श्री न्यूज़ 24 
मुकेश

नई दिल्‍ली

भारत के सबसे अमीर व्‍यक्ति और सबसे मूल्‍यवान कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने दादा और नाना बनने से पहले ही खिलौने की कंपनी को खरीद लिया है। उल्‍लेखनीय है कि पिछले साल मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पिरामल के साथ हुई हैं। इसके बाद दिसंबर 2018 में उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी श्‍लोका मेहता के साथ संपन्‍न हुई है।कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि रिलायंस ब्रांड्स और सी बैनर इंटरनेशनल होल्डिंग्‍स ने गुरुवार को एक बाध्‍यकारी समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। रिलायंस ब्रांड्स, हैमलेज ग्‍लोबल होल्डिंग्‍स लिमिटेड की 100 प्रतिशत हिस्‍सेदारी का अधिग्रहण करेगी। हैमलेज का स्‍वामित्‍व हांगकांग में लिस्‍टेड सी बैनर इंटरनेशनल होल्डिंग्‍स के पास है। इसके 18 देशों में 167 स्‍टोर हैं। भारत में रिलायंस हैमलेज की मास्‍टर फ्रेंचाइजी है और फ‍िलहाल 29 शहरों में 88 स्‍टोर्स का परिचालन करती है।
रिलायंस ब्रांड्स के अ‍ध्‍यक्ष एवं मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दर्शन मेहता ने कहा कि वैश्विक स्‍तर पर प्रसिद्ध हैमलेज ब्रांड और कारोबार के अधिग्रहण से रिलायंस वैश्विक रिटेल खिलौना इंडस्‍ट्री में एक प्रकुख खिलाड़ी बन सकेगी। उन्‍होंने कहा कि व्‍यक्तिगत रूप से यह मेरे लिए एक सपने के पूरे होने जैसा है।

No comments