पीड़ित ने लगाई तहसीलदार से न्याय की गुहार

श्री न्यूज़ 24
विमलेश कुमार चौधरी
पलिया कलां(खीरी)
मामला जिला लखीमपुर खीरी के तहसील पलिया का है जहां पीड़ित राम पाल पुत्र अनिल कुमार ने समस्याओं से तंग आकर न्याय के लिए तहसीलदार पलिया कला से लगाई गुहार। आपको बताते चलें इससे भी पहले पीड़ित अपनी समस्या से संबंधित कई जगह शिकायत पत्र दे चुका था लेकिन अभी तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ था।पूरा मामला तहसील पलिया के ग्राम जगन्नाथ टांडा मजरा जंगल नंबर 7 का है पीड़ित ने अपने शिकायती पत्र में गांव के ही कुछ दबंग लोगों पर उसकी पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा कर लेने का आरोप लगाया है।
पीड़ित की मानें तो उसके गांव के ही कुछ लोग जैसे निरंजन लाल वर्मा श्रीपाल व संतोष सिंह ने पीड़ित की पट्टे की भूमि जिसकी गाटा संख्या 9 (ख) / 1.260 है0 पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है जिससे पीड़ित अपनी दिनचर्या चला पाने में असमर्थ है। जिस से परेशान होकर पीड़ित ने मामले का संज्ञान राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून सुरक्षा संघ ट्रस्ट भारत (नई दिल्ली) के उत्तर प्रदेश संयोजक संत कुमार को दिया। इस पर प्रदेश संयोजक संत कुमार ने पीड़ित को पलिया तहसील के तहसीलदार अनिल कुमार यादव को प्रार्थना पत्र दिलवाया व मामले के प्रति कार्यवाही के लिए निवेदन किया। जिस पर तहसीलदार अनिल कुमार यादव ने अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए तुरंत प्रार्थना पत्र को स्वीकार किया व सबंधित लेखपाल व थाना प्रभारी को जांच के लिए आदेशित किया और पीड़ित को पूरा आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उसकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

Post a Comment