जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथों का भ्रमण कर मतदान का निरीक्षण किया गया

श्री न्यूज़ 24
आदित्य सिंह
लखीमपुर
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के पंचम चरण के अन्तर्गत लोकसभा-29, धौरहरा हेतु हुए मतदान के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथों का भ्रमण कर प्रचलित मतदान का निरीक्षण किया गया तथा मतदान हेतु आये मतदाताओं का उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया पर सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुए निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। जनपद खीरी में पंचम चरण का मतदान सकुशल संपन्न हुआ। पुलिस व प्रशासन द्वारा चलाये गए विभिन्न "मतदाता जागरूकता अभियान" के परिणामस्वरूप पूर्व की भांति इस चरण में भी पूरे प्रदेश में लोकसभा धौरहरा में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत दर्ज हुआ।

Post a Comment