Click now

धौराहरा पुलिस की सतर्कता से अवैध शस्त्र फैक्ट्री का हुआ खुलासा,भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद

धौराहरा पुलिस की सतर्कता से अवैध शस्त्र फैक्ट्री का हुआ खुलासा
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा  

श्री न्यूज़ 24 
आदित्य सिंह 

लखीमपुर, धौराहरा
थाना धौरहरा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया गया
                                                आपको बताते चलें कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में विभिन्न टीम गठित कर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना धौरहरा पुलिस द्वारा ग्राम मोटेबाबा से घागरा नदी किनारे संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए 03 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 5 अर्द्धनिर्मित शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण सहित अभियुक्त राजाराम को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
राजाराम पुत्र कुन्नू नि० ग्राम मोएबाबा थाना धौरहरा जनपद खीरी।

बरामदगी
1. 03 अदद तमंचा 315 बोर।
2. 02 खोखा कारतूस 315 बोर।
3. 05 अर्द्धनिर्मित शस्त्र।
4. अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण।
स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए

वहीं दूसरी तरफ  लोकसभा चुनाव 2019 पर पूरी सतर्कता बरतते हुए मंडी परिसर,राजापुर में ई०वी०एम० के सुरक्षित रख-रखाव हेतु बनाये गए स्ट्रांग रूम व मतों की गिनती हेतु मतगणना स्थल का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदया खीरी द्वारा निरीक्षण किया गया तथा सम्पूर्ण प्रक्रिया को सुरक्षित व शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

No comments