सिंगाही।।नगर पंचायत में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया
नगर पंचायत में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया
श्री न्यूज़ 24
रिज़वान अली
सिंगाही खीरी
मच्छर जनित बीमारियों पर अंकुश लगाए जाने के लिए नगर पंचायत में बुधवार को कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
नगर पंचायत अध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्रा के निर्देश पर सफाई नायक विपुल शुक्ला ने बुधवार को गली-मोहल्लों में मच्छर मारने की दवा का छिड़काव कराया गया। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप की शिकायत लगातार नगर वाले कर रहे थे। साथ ही मच्छरों से होने वाले संक्रामक रोगों की शिकायतें भी आ रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने कर्मचारियों निर्देशित किया। इसके बाद नगर में मच्छर मारने की दवा का छिड़काव हुआ। उत्तम मिश्रा ने कहा नगर में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने नगरवासियों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की है। जिससे होने वाली संक्रामक रोगों से बचा जा सके। कर्मचारियों को दवा छिड़काव के आदेश दिए गए हैं ताकि मच्छर जनित बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सके।

Post a Comment