प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई का संकल्प लिया

श्री न्यूज़ 24
रिजवान अली
सिंगाही खीरी
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए ग्राम पंचायतों के विभिन्न हिस्सों में सड़को पर झाड़ू लगा सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सेवा सप्ताह के अंतर्गत युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओ ने ग्राम पंचायत सिंगहा मे स्वच्छता अभियान चलाया। सफाई के दौरान रोड किनारे व आसपास पड़े कचरे, प्लास्टिक को उठाकर कर बोरे में डाला गया व साथ ही लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री का संदेश है स्वच्छता स्वस्थ नागरिक को सशक्त बनाता है। भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री वैभव ठठेर ने कहा कि उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मना कर उनके प्रति समर्पित भाव को दर्शाते हुए आम लोगों के बीच स्वच्छता का संदेश देने का काम कर रहे है। इस अभियान के तहत लोगों को संदेश दिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता का जो अभियान छेड़ा है वो रुकना नहीं चाहिए। इस अवसर पर अजय वर्मा मंडल उपाध्यक्ष, मंत्री निर्भय, कुलदीप, विक्की, राजीव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment