Click now

पलिया में बनेगा नया बाई पास , मिलेगी जाम में मुक्ति

पलिया में बनेगा नया बाई पास , मिलेगी जाम में मुक्ति

सांसद टेनी ने नितिन गडकरी से मिलकर रखा प्रस्ताव मिली मंजूरी

श्री न्यूज़ 24
डीपी मिश्रा

पलिया कलां-खीरी

पलिया में नया बाईपास बनने की योजना पूरी तरह तैयार कर ली गई है। नगर के कमल टॉकीज चौराहे पर गन्ने के सीजन में लगने वाले जाम को देखते हुए नगर व्यापार मंडल महामंत्री चाड कुमार जैन संग कुछ सामाजिक संगठनों ने अजय मिश्र टेनी को ज्ञापन सौंपा था। अजय मिश्र टेनी ने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर यह बात रखी थी सांसद का कहना था कि पलिया भीरा रोड़ से नगला होते हुए संपूणानगर रोड पर वाहनों का आवागमन हो। जिस पर नितिन गडकरी ने इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए अधिकारियों से लिखित रूप से अवगत करा दिया है।
उल्लेखनीय है कि भारत से नेपाल जाने वाले सभी वाहन कमल टॉकीज चौराहे से निकलते हैं। इतना ही नहीं गन्ने के सीजन में बजाज हिंदुस्तान फैक्ट्री होने के कारण सभी गन्ने भरे ट्रक जाम के कारण घंटों लाइन में खड़े रहते हैं । जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ता है । सांसद अजय मिश्र टेनी के प्रयासों से बन रहे आउटर बाईपास से लोगों की समस्या का निदान होगा सांसद अजय मिश्र टेनी ने नितिन गडकरी का धन्यवाद किया है।

No comments