Click now

पलिया में फर्जी पत्रकारों का आंतक,कोटेदार, सहायक अध्यापक, पुलिसकर्मी , मैजिक चालक सब हैं परेशान

पलिया में फर्जी पत्रकारों का आंतक,कोटेदार, सहायक अध्यापक, पुलिसकर्मी , मैजिक चालक सब हैं परेशान

श्री न्यूज़ 24
डीपी मिश्रा

पलिया कलां खीरी

पलिया नगर में इन दिनों एकाएक फर्जी पत्रकारों का गिरोह सक्रिय हो गया है यह लोग हर रोज सुबह उठकर 8:00 बजे प्राथमिक एवं बेसिक विद्यालयों का निरीक्षण करते हैं। दोपहर होने पर गांव गांव कोटेदारों के पास जाते हैं शाम होते-होते पलिया पुलिस चौकी पर एकत्र हो जाते हैं ! अध्यापक हो या कोटेदार या पुलिसकर्मी सभी इनके आतंक से दुखी हैं और निजात पाना चाहते हैं लेकिन इन फर्जी पत्रकारों से निजात कौन दिलाएगा कोई नहीं जानता! मैजिक चालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पत्रकार मैजिक का परमिट देखते हैं और पैसा ऐंठना चाहते हैं।
आपको बता दें इन दिनों जैसे गांव के खेत खलिहान में आवारा पशुओं का आतंक है ठीक वैसे ही शहर में सब आवारा फर्जी पत्रकारों से सब परेशान है चाहे कोटेदार हो मैजिक चलाने वाला हो प्राथमिक विद्यालय के टीचर हो अध्यापक हो।सभी इनकी अवैध वसूली का शिकार हैं किसी से 500 मांगे जा रहे हैं किसी से 300 । श्रद्धा अनुसार इन पर चढ़ावा चढ़ाया जा रहा है इन्हें किसी प्रशासन का डर भय नहीं है हाल में ही एक पत्रकार द्वारा महिला उपजिलाधिकारी की फोटो से छेड़छाड़ के मामले में जेल होकर आये हैं। उनके बचाव के लिए एक आंदोलन समिति बनाई गई है लेकिन है सब फर्जी ही।
शहर के गणमान्य नागरिक इन्हें देखते ही खदेड़ने लगते हैं। कुछ छुटभैया नेता दूर से देख कर सलाम ठोकते हैं उन्हें अपनी फोटो छपने का लालच हैं लेकिन अब समय आ गया है कि इनपर कार्रवाई का फिलहाल प्रसासन इन पर कार्यवाही से बच रहा है।

No comments