Click now

बम बम भोले के जयकारो के साथ रवाना हुआ कावारियो का जत्था

बम बम भोले के जयकारो के साथ रवाना हुआ कावारियो का जत्था

श्री न्यूज़ 24
संजीव बाजपाई

मैलानी(खीरी)

हर साल की भांति इस बार भी मैलानी से घटिया घाट के लिए सावन के पवित्र माह  मे जल लेने काफी बडी मात्रा में कावारियो का एक जत्था शाम के समय भगवान शिव  मंदिर मे पूजा अर्चना करने के उपरांत मुख्य बाजार से थाने के सामने से खुटार रोड पर होते हुए बम बम भोले के जयकारो के साथ रवाना हुआ, कावारियो के रवाना होने के समय नगर के समय कावारियो को फल व जल पान कराया गया,मैलानी से कांवर यात्रा के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पति देवेन्द्र प्रताप बाबू व अशोक कुमार अरोड़ा सहित तमाम लोगों ने कावारियो को फलो का  वितरण किया ,कांवर यात्रा शामिल लोगों मे रवि विश्वकर्मा अभिषेक यादव केतन गुप्ता ,रोहित मिश्र पीयूष अवस्थी, महावीर सोनू  राजा विनय कुमार, पवन कुमार ,आकाश कुमार ,सहित तमाम लाैग कांवर के लिए घटिया घाट के लिए रवाना हुए यह श्रधालुओ का जत्था कल सुबह घटियाघाट से जल भर कर सोमवार को छोटी काशी में पहुंच कर जल अभिषेक करके पूजा अर्चना करेगे यह जानकारी महावीर प्रसाद ने दी। इस मौके पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार चोपडा सुरेन्द्र मिश्र भाजपा नेता आनन्द कुमार मौर्य रूप राम राठौर डी के सक्सेना मोन्टी पाल विजय कुमार भवानी  शंकर माहेश्वरी सहित तमाम महिलाए व बच्चे तथा काफी मात्रा में नगर के सभ्रांत लोग मौजूद रहै तथा शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय पुलिस के उप निरिक्षक अजय कुमार मिश्र मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार आरक्षी नितिन कुमार राजेश कुमार सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहै।

No comments