Click now

थाना धौरहरा पुलिस द्वारा चोरी के माल अवैध शस्त्र सहित दो शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

थाना धौरहरा पुलिस द्वारा चोरी के माल अवैध शस्त्र सहित दो शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

श्री न्यूज़ 24
सोम कटियार

लखीमपुर

पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में चोरी/नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा चोरी, नकबजनी की घटनाओ का सफल अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान रात्रि मे थाना धौरहरा पुलिस टीम व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा 02 शातिर अभियुक्तों को रामनाथ उर्फ नत्था पुत्र परसादी नि0 ग्राम गौरिया थाना ईसानगर खीरी रामजी पासी पुत्र सुखराम नि0 गौरा झबरा थाना ईसानगर खीरी को बोझिया तिराहा से शेखनपुरवा जाने वाले मार्ग के पास से चोरी के माल व अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जिनके विरूद्ध थाना स्थानीय व अन्य थानों पर 2 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

कुल बरामदगी

1. 06 जोड़ी पायल
2. 01 चांदी का सिक्का
3.  01 सोने का झुमका 
4. 01 अंगूठी सोने की, 
5. 01 जोड़ी छपका चांदी का, 
6. 12 अदद बिछुआ चांदी के, 
7. 02 अदद अंगूठी चांदी की, 
8. 01 जोड़ी झाला चांदी का, 
9. 04 अदद कड़े चांदी के, 
11. 1120 रूपये नकद, 
12. 40 ली0 मेन्थाआयल
13. 01 अदद मोटर साइकिल 
14. एक देशी तमन्चा मय एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर।

No comments